RSOS 12th Geography (316) Paper 2024 उत्तर साथ में

RSOS 12th Geography Paper 2024, RSOS 12th Bhugol Paper 2024, RSOS 12th Geography Paper pdf, RSOS 12th Geography Paper Answer, RSOS 12th Geography Paper Pdf, Rajasthan open board 12th Geography Paper, Rajasthan state open School 12th Bhugol Paper pdf.

RSOS 12th Geography Paper, RSOS, RSOS 12th Paper, RSOS 12th, RSOS 12th Bhugol Paper, Rajasthan open board,
RSOS 12th Bhugol Paper Pdf

RSOS 12th Geography Paper pdf – click

आप यहां से राजस्थान ओपन बोर्ड भगोल पेपर 2024 को देख सकते हैं। राजस्थान ओपन बोर्ड कक्षा 12 के इस भूगोल पेपर को देखकर आप पता कर सकते हो कि भूगोल में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, कितने भूगोल में छोटे अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं और कितने बड़े अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं ?

राजस्थान ओपन बोर्ड कक्षा 12 भूगोल पेपर के प्रश्नों के उत्तर यहां दिए गए हैं।

प्रश्न 1. दिए गए संसार के रेखा मानचित्र में चार भौगोलिक लक्षणों को (अ), (ब), (स), और (द) द्वारा दिखाया गया है। इन लक्षणों को निम्नलिखित जानकारी की मदद से पहचानिए और उनके सही नाम अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
(अ) एक महासागर
(ब) एक धारा
(स) एक वलित पर्वत
(द) एक शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि जीवोम

उत्तर – इस प्रश्न का उत्तर आप अपनी किताब में देख सकते हो । आपको परीक्षा के लिए संसार और भारत के मानचित्र को याद करना हैक्योंकि इन दोनों मानचित्रो से आपकी परीक्षा में आठ नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे । इन दोनों मानचित्रों में से दोबारा से प्रश्न पूछे जाएंगे ।

प्रश्न संख्या 2. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र में चार भौगोलिक लक्षणों को (अ), (ब), (स), और (द) द्वारा दिखाया गया है। इन लक्षणों को नीचे दी गई जानकारी की मदद से पहचानिए और उनके सही नाम अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
(अ) एक सूती वस्त्र केंद्र
(ब) एक लौह एवं इस्पात संयंत्र
(स) एक पत्तन
(द) एक द्वीप समूह

उत्तर – इस भारत के मानचित्र के सभी स्थान आप अपनी किताब में देख सकते हो ।आपकी परीक्षा में संसार और भारत के मानचित्र में से कुल 8 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे ।इसलिए जल्दी से संसार और भारत के मानचित्र को याद कर लीजिए ।

प्रश्न संख्या 3. रासायनिक अपक्षय क्या है?
उत्तर – रासायनिक अपक्षय चट्टानों के विघटन और अपघटन की प्रक्रिया है जो रासायनिक प्रतिक्रियाओं के कारण होती है। इसमें जल, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य अम्ल शामिल होते हैं, जो चट्टानों के खनिजों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं और उन्हें बदलते हैं।

प्रश्न 4. टुण्ड्रा प्रदेश में पाई जाने वाली किन्हीं दो जनजातियों के नाम बताइये?
उत्तर – टुण्ड्रा प्रदेश में पाई जाने वाली दो जनजातियाँ हैं: एस्किमो और याकूत ।

प्रश्न संख्या 5 .”भारत का कुल क्षेत्रफल क्या है?”
उत्तर – भारत का कुल क्षेत्रफल लगभग 3,287,263 वर्ग किलोमीटर या 1,269,219 वर्ग मील है।

प्रश्न संख्या 6. भारत का सर्वप्रथम परमाणु शक्ति केंद्र कहाँ स्थापित किया गया था?
उत्तर – भारत का सर्वप्रथम परमाणु शक्ति केंद्र तारापुर में स्थापित किया गया था।

प्रश्न संख्या 7. गीजर से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – गीजर एक गर्म पानी का झरना है जो समय-समय पर गर्म पानी और भाप छोड़ता है। यह तब बनता है जब भूमिगत पानी गर्म चट्टानों के संपर्क में आता है, गर्म होता है, और दबाव के कारण सतह पर वापस आ जाता है। गीजर अक्सर ज्वालामुखी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

प्रश्न संख्या 8. ज्वार भाटा के कोई दो प्रभावों को लिखिए?

उत्तर – ज्वार भाटा के दो प्रभाव निम्नलिखित है –
1. नौवहन में सहायक – ज्वार भाटा बंदरगाहों में पानी की गहराई को बढ़ाते हैं, जिससे बड़े जहाजों को किनारे तक आने और जाने में मदद मिलती है।
2. मछली पकड़ने में मदद – ज्वार भाटा कुछ क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाते हैं, क्योंकि वे मछलियों को किनारे के पास लाते हैं।

प्रश्न संख्या 9. सूखा क्या है?
उत्तर – एक लंबी अवधि तक कम वर्षा या वर्षा की कमी की स्थिति है, जिसके परिणामस्वरूप पानी की कमी हो जाती है। यह कृषि, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

प्रश्न संख्या 10 है: “भारत की प्रमुख वनस्पति पेटियों के नाम लिखिए?
उत्तर – भारत में पाई जाने वाली प्रमुख वनस्पति पेटियाँ इस प्रकार हैं:
1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
2. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
3. कांटेदार वन

4.पर्वतीय वन
5. मैंग्रोव वन

विशेष – आपकी किताब में स्थानीय क्षेत्र नियोजन के पाठ और भारत में पर्यटन भूगोल दोनों के पाठ दिए गए हैं । आपको किसी एक के पाठ पढ़ने हैं क्योंकि दोनों के प्रश्न अथवा में आएंगे किसी एक के आपके प्रश्न करने होंगे ।

Welcome to the dksir.com website, my name is Ramesh Singh and I am currently working as a government teacher in the education department.

Share this content:

Leave a Comment