RSOS Admission 2026-27 शुरू: राजस्थान ओपन बोर्ड के नए फॉर्म शुरू

RSOS Admission 2026-27 शुरू। RSOS New Admission 2027 शुरू. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) 10वीं और 12वीं के नए फॉर्म ऑनलाइन भरें। आवेदन तिथि, फीस, लेट फीस, विषय सूची, आवश्यक दस्तावेज, SSO ID से आवेदन प्रक्रिया और सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां पढ़ें।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) में 10वीं और 12वीं कक्षा में एडमिशन लेने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए ?

1. RSOS 10वीं कक्षा में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स निम्नलिखित है

  1. जन आधार कार्ड
  2. आधार कार्ड
  3. मोबाइल नंबर (चालू होना चाहिए ताकि अपडेट मिल सकें)
  4. SSO Id (राजस्थान सरकार का ऑनलाइन पोर्टल लॉगिन)
  5. Email ID
  6. बैंक डायरी (छात्र या अभिभावक के बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी)
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. हस्ताक्षर (Sign)
  9. DOB प्रमाण पत्र (जन्म तिथि का कोई प्रमाण, जैसे जन्म प्रमाण पत्र या पूर्व स्कूल का टीसी या एफिडेविट)
  10. कक्षा 1 से 9 तक किसी भी एक कक्षा की मार्कशीट (अगर छात्र पहले स्कूल गया है, तो किसी भी पास या फेल क्लास की मार्कशीट)
  11. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो – आरक्षण या छूट के लिए

2. RSOS 12वीं कक्षा में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स निम्नलिखित है

  1. जन आधार कार्ड
  2. आधार कार्ड
  3. मोबाइल नंबर (चालू होना चाहिए ताकि अपडेट मिल सकें)
  4. SSO Id (राजस्थान सरकार का ऑनलाइन पोर्टल लॉगिन)
  5. Email ID
  6. बैंक डायरी (छात्र या अभिभावक के बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी)
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. हस्ताक्षर (Sign)
  9. DOB प्रमाण पत्र (जन्म तिथि का कोई प्रमाण, जैसे जन्म प्रमाण पत्र या पूर्व स्कूल का टीसी या एफिडेविट)
  10. कक्षा 10 की मार्कशीट (12वीं में एडमिशन के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है, इसलिए 10वीं की मार्कशीट सबसे जरूरी है)
  11. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो – आरक्षण या छूट के लिए)
राजस्थान ओपन बोर्ड 10वीं और 12वीं का भरने के लिए मेरे इस 👉 (WhatsApp) पर मैसेज करे।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) प्रवेश सत्र 2026–27 – एडमिशन डेट्स और Stream-I और Stream-II क्या होता है ?

Stream-I नया फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों के लिए है। अर्थात यह उनके लिए हैं जो पहली बार राजस्थान ओपन बोर्ड में प्रवेश ले रहे हैं। राजस्थान ओपन बोर्ड में नया फॉर्म भरने की तारीख यहां पर दी गई है। एडमिशन की अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए जल्दी से फॉर्म भरें।

अवधिविलंब शुल्क
01 जुलाई 2026 – 31 अगस्त 2026बिना विलंब शुल्क
01 सितम्बर 2026 – 15 सितम्बर 2026₹250 विलंब शुल्क सहित
16 सितम्बर 2026 – 30 सितम्बर 2026₹350 विलंब शुल्क सहित
01 अक्टूबर 2026 – 31 अक्टूबर 2026₹500 विलंब शुल्क सहित

Stream-II उन विद्यार्थियों के लिए है जिनके परिणाम में SYC, SYCT, या SYCP लिखा हुआ है। यह ऐसे छात्रों के लिए है जो कुछ विषयों में फैल हुए हैं और पुनः परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। राजस्थान ओपन बोर्ड में फॉर्म भरने की तारीख यहां पर दी गई है। एडमिशन की अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए जल्दी से फॉर्म भरें।

अवधिविलंब शुल्क
10 जुलाई 2026 – 31 जुलाई 2026बिना विलंब शुल्क
01 अगस्त 2026 – 10 अगस्त 2026₹250 विलंब शुल्क सहित

RSOS आवेदन कैसे करें?

  • RSOS का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है।
  • आवेदन करने के लिए
  • SSO ID Login करें।
  • RSOS Admission Portal खोलें।
  • नई रजिस्ट्रेशन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • विषय चुनें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखें।

Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. RSOS Admission 2026-27 कब शुरू हुआ है?
उत्तर: Stream-1 के लिए 1 जुलाई 2026 और Stream-2 के लिए 10 जुलाई 2026 से आवेदन शुरू हैं।
Q2. क्या आवेदन ऑनलाइन होगा?
उत्तर: हां, आवेदन SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है।
Q3. क्या घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं?
उत्तर: हां, कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
Q4. क्या लेट फीस लगेगी?
उत्तर: हां, निर्धारित तिथियों के बाद ₹250, ₹350 और ₹500 तक विलंब शुल्क लागू होगा।
Q5. क्या RSOS बोर्ड मान्यता प्राप्त है?
उत्तर: हां, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल राजस्थान सरकार के अधीन संचालित एक मान्यता प्राप्त ओपन स्कूल बोर्ड है।

Welcome to the dksir.com website, my name is Ramesh Singh and I am currently working as a government teacher in the education department.

Share this content:

Leave a Comment