कक्षा 8 दीवानों की हस्ती पाठ के प्रश्न उत्तर pdf, कक्षा 8 हिंदी पाठ 3 दीवानों की हस्ती के प्रश्न उत्तर, class 8 Hindi Chapter 3 Question Answer pdf
प्रश्न 1: कवि ने अपने आने को ‘उल्लास’ (खुशी) और जाने को ‘आँसू बनकर बह जाना’ क्यों कहा है?
उत्तर: कवि बहुत खुशमिजाज इंसान है। वह जहाँ भी जाता है, अपनी बातों से लोगों को हँसाता है और उनके दुख दूर कर देता है। इसलिए कवि ने अपने आने को उल्लास कहा है।
लेकिन जब कवि वहाँ से जाने लगता है, तो लोगों को दुख होता है कि इतना अच्छा इंसान हमे छोड़कर जा रहा है इसलिए जाने को ‘आँसू बनकर बह जाना’ क्यों कहा है।
प्रश्न 2. भिखमंगों की दुनिया में बेरोक प्यार लुटाने वाला कवि ऐसा क्यों कहता है कि वह अपने हृदय पर असफलता का एक निशान भार की तरह लेकर जा रहा है? क्या वह निराश है या प्रसन्न है?
उत्तर: कवि ने इस दुनिया को ‘भिखमंगों की दुनिया’ इसलिए कहा है क्योंकि यह संसार बहुत स्वार्थी है। यहाँ के लोग सिर्फ दूसरों से कुछ न कुछ लेना जानते हैं, किसी को बिना स्वार्थ के कुछ देना नहीं जानते।
कवि इस दुनिया को बिना किसी शर्त के अपना पूरा प्यार देता है। इसके बावजूद भी वह दुनिया के सभी लोगों को हमेशा के लिए सुखी या आज़ाद नहीं कर पाया। कवि इसी बात को अपनी ‘असफलता’ मानता है और इसका निशान अपने दिल पर एक बोझ की तरह लेकर जा रहा है। इसलिए यहाँ कवि निराश है।
प्रश्न 3: इस कविता में ऐसी कौन-सी बात है जो आपको सबसे अच्छी बात क्या लगी?
उत्तर: इस कविता में सबसे अच्छी बात कवि का मस्तमौला स्वभाव है। कवि के जीवन में चाहे सुख आए या दुख, वह कभी घबराता नहीं है। वह दोनों को एक बराबर समझता है। वह खुद भी हमेशा मुस्कुराता रहता है और दुनिया में भी प्यार और खुशियाँ बाँटता चलता है।