पाठ 1 लाख की चूड़ियाँ प्रश्नोत्तर की pdf. Kaksha 8 Path 1 Lakh ki chudiyan Prashn Uttar PDF.class 8 Hindi Chapter 1 Question Answer.
प्रश्न 1: लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था? और वह बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ क्यों कहता था?
उत्तर: लेखक अपने मामा के गाँव बहुत चाव से जाता था क्योंकि वहाँ बदलू मनिहार उसे लाख की सुंदर-सुंदर रंग-बिरंगी गोलियाँ बनाकर देता था।
वह बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ इसलिए कहता था क्योंकि गाँव के सभी बच्चे उसे ‘बदलू काका’ कहते थे।
प्रश्न 2: वस्तु-विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?
उत्तर: पुराने समय में जब लोग कोई सामान खरीदने के लिए पैसे नहीं देते थे, बल्कि एक सामान के बदले दूसरा सामान देते थे, तो उसे वस्तु-विनिमय कहते हैं। जैसे—बदलू चूड़ियों के बदले अनाज या कपड़े लेता था।
आज के समय में विनिमय की प्रचलित पद्धति ‘पैसा’ (मुद्रा) है। आज हम कोई भी सामान पैसे देकर खरीदते हैं।
प्रश्न 3: “मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं।”—इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा (दुख) की ओर संकेत किया है?
उत्तर: इस पंक्ति का मतलब यह नहीं है कि मशीनों ने सचमुच लोगों के हाथ काट दिए हैं। लेखक का इशारा इस दुख की तरफ है कि मशीनों के आने से हाथ से काम करने वाले कारीगरों का रोजगार छिन गया है, वे बेरोजगार हो गए हैं। जो काम पहले कई लोग मिलकर करते थे, अब वह एक अकेली मशीन कर देती है, जिससे बेचारे कारीगर भूखे मरने की कगार पर आ गए हैं।
प्रश्न 4: बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा (दुख) थी, जो लेखक से छिपी न रह सकी?
उत्तर: बदलू का लाख की चूड़ियाँ बनाने का पुश्तैनी (पुरानी पीढ़ियों का) काम बंद हो चुका था। कांच की चूड़ियों के आने से अब कोई उसकी बनाई चूड़ियाँ नहीं पूछता था। वह बेरोजगार और बीमार रहने लगा था। अपने काम के खो जाने का और गरीबी का यही दुख लेखक से छिपा न रह सका।
प्रश्न 5: मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया?
उत्तर: मशीनी युग के कारण बदलू के जीवन में ये बड़े बदलाव आए:
▶️उसका चूड़ी बनाने का रोजगार पूरी तरह बंद हो गया।
▶️वह बेरोजगार और गरीब हो गया।
▶️पैसों की तंगी के कारण उसे अपनी गाय भी बेचनी पड़ी।
▶️वह अंदर से टूट गया और बीमार रहने लगा।