NIOS 12th हिंदी पाठ 5 नोट्स pdf, Nios 12th Hindi chapter 5 notes, Nios 12th Hindi (301) Chapter 5 Notes, NIOS 12th Hindi Notes Pdf, NIOS 12th Notes.
प्रश्न 1. उत्तर छायावादी काव्यधारा का आरंभ कब माना जाता है?
उत्तर – उत्तर छायावादी काव्यधारा का आरंभ सन 1936 ई. के आसपास माना जाता है।
प्रश्न 2. कवि दिनकर ने ‘विजयी के समान’ जीने का संदेश किसे दिया है?
उत्तर – कवि दिनकर ने देशवासियों को योगियों के स्थान पर विजयी (कर्मवीर) के समान जीने का संदेश दिया है।
प्रश्न 3. ‘बाँहों की विभा’ का क्या अर्थ है?
उत्तर – ‘बाँहों की विभा’ का अर्थ भुजाओं की शक्ति या पराक्रम से है।
प्रश्न 4. कवि बच्चन की कविता ‘क्या भूलूँ, क्या याद करूँ मैं’ उनकी किस प्रसिद्ध कृति से ली गई है?
उत्तर – कवि बच्चन की कविता ‘क्या भूलूँ क्या याद करूँ’ में उनकी प्रसिद्ध कृति ‘निशा-निमंत्रण’ से ली गई है।
प्रश्न 5. कवि के अनुसार कौन सा देश कभी स्वाधीन नहीं रह सकता?
उत्तर – कवि के अनुसार वह देश जहाँ के नागरिक कठिनाइयों में उत्साह नहीं दिखाते और खून के बदले आँसू बहाते हैं, कभी स्वाधीन नहीं रहता।
प्रश्न 6. ‘अशनि-घात सहना’ का प्रतीकात्मक अर्थ क्या है?
उत्तर – ‘अशनि-घात सहना’ का अर्थ है कठोर से कठोर चोट या भारी विपत्तियों को धैर्यपूर्वक सहना।
प्रश्न 7. बच्चन जी की कविता में ‘सुधियों के बंधन’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर – बच्चन जी की कविता में ‘सुधियों के बंधन’ इसका तात्पर्य पुरानी यादों से है, जिनसे मनुष्य चाहकर भी स्वयं को मुक्त नहीं कर पाता।
प्रश्न 8. उत्तर छायावादी कविता की कोई दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर – उत्तर छायावादी कविता की निम्नलिखित दो विशेषताएँ है 1.इस युग की कविता में व्यक्तिगत अनुभूतियों की प्रधानता है 2. इसमें मस्ती व तटस्थता का भाव दिखाई देता है।
प्रश्न 9. दिनकर जी ने ‘वैराग्य’ छोड़ने की बात क्यों कही है?
उत्तर – दिनकर जी ने ‘वैराग्य’ छोड़ने की बात इसलिए कही है क्योंकि दिनकर जी का मानना है कि कठिन परिस्थितियों में उदासीनता या वैराग्य मार्ग उचित नहीं है; राष्ट्र की रक्षा के लिए कर्मठ और पराक्रमी होना आवश्यक है।
प्रश्न 10. ‘चट्टानों की छाती से दूध निकालना’ मुहावरे का कविता के संदर्भ में अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – ‘चट्टानों की छाती से दूध निकालना’ इसका अर्थ है कि कठिन और अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों में भी साहस दिखाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेना।
प्रश्न 11. स्वाधीनता को ‘भीतरी गुण’ क्यों कहा गया है?
उत्तर – स्वाधीनता को ‘भीतरी गुण’ इसलिए कहा गया है क्योकि स्वाधीनता कोई बाहरी वस्तु नहीं है बल्कि मनुष्य की मौलिक प्रवृत्ति और आंतरिक इच्छा है; हर प्राणी स्वभाव से ही स्वतंत्र रहना चाहता है।
प्रश्न 12. बच्चन जी के अनुसार सुखों की याद आने पर आँखों में आँसू क्यों आ जाते हैं?
उत्तर – बच्चन जी के अनुसार सुखों की याद आने पर आँखों में आँसू इसलिए आ जाते हैं क्योंकि व्यक्ति को लगता है कि वे खुशी के पल बीत चुके हैं और अब दोबारा वापस नहीं आएंगे, जिससे मन दुखी हो जाता है।
प्रश्न 13. कविता ‘परशुराम के उपदेश’ का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर – ‘परशुराम के उपदेश’ इस कविता का मुख्य संदेश देशवासियों में वीरता, उत्साह और राष्ट्र के प्रति बलिदान की भावना जगाना है।
प्रश्न 14. बच्चन जी की कविता की भाषा-शैली पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
उत्तर – बच्चन जी की भाषा सहज, सरल और खड़ी बोली है। उनकी शैली गीतात्मक है जिसमें प्रतीकों का सुंदर प्रयोग मिलता है।
प्रश्न 15. ‘परशुराम के उपदेश’ कविता के आधार पर ‘योगी’ और ‘विजयी’ (कर्मवीर) के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – कवि के अनुसार, योगी वह है जो सांसारिक मोह से दूर, निष्क्रिय होकर ध्यान में लीन रहता है। इसके विपरीत, विजयी या कर्मवीर वह है जो दृढनिश्चयी, निर्भीक और परिश्रमी होता है। संकट के समय देश को योगियों की नहीं, बल्कि उन वीरों की आवश्यकता होती है जो बाधाओं को तोड़कर विजय प्राप्त करें।
प्रश्न 16. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कविता के शिल्प-सौंदर्य की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
उत्तर – दिनकर जी की कविता में ओजपूर्ण शब्दावली और तत्सम शब्दों (जैसे विभा, पीयूष, शोणित) का अधिक प्रयोग है। वे लाक्षणिक भाषा के प्रयोग में निपुण हैं, जैसे ‘बाँहों की विभा सँभालना’। उनकी कविताओं में लयात्मकता और गत्यात्मकता है, जो पाठक में उत्साह भर देती है।