RSOS 10th Hindi Chapter 3 Notes, RSOS 10th Hindi (201), राजस्थान ओपन बोर्ड कक्षा 10 हिंदी पाठ 3 नोट्स, RSOS 10th Hindi Notes, Rajasthan open school 10th Hindi Notes Chapter wise, RSOS पाठ 3 गिल्लू, RSOS 10th Notes, RSOS 10th Hindi Notes Pdf.
प्रश्न 1: ‘गिल्लू’ पाठ की लेखिका कौन हैं और यह किस विधा की रचना है?
उत्तर: ‘गिल्लू’ पाठ की लेखिका महादेवी वर्मा हैं। यह साहित्य की ‘संस्मरणात्मक रेखाचित्र’ विधा की रचना है।
प्रश्न 2: लेखिका ने ‘लघु प्राण’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया है?
उत्तर: लेखिका ने ‘लघु प्राण’ शब्द का प्रयोग गिल्लू (गिलहरी के बच्चे) के लिए किया है।
प्रश्न 3: गिल्लू ने गर्मी से बचने का क्या नया उपाय खोज निकाला था?
उत्तर: गर्मी से बचने और लेखिका के निकट रहने के लिए गिल्लू ने यह उपाय खोजा कि वह लेखिका के पास रखी ‘सुराही’ पर लेट जाता था। इससे वह ठंडा भी रहता था और लेखिका के समीप भी।
प्रश्न 4: लेखिका को अचानक गिल्लू की याद क्यों आ गई?
उत्तर: सोनजुही की लता में एक पीली कली को देखकर लेखिका को अचानक गिल्लू की याद आ गई, क्योंकि गिल्लू को वह लता बहुत प्रिय थी और वह अक्सर उसकी हरियाली में छिपकर बैठता था।
प्रश्न 5: गिल्लू का सबसे प्रिय खाद्य (भोजन) क्या था?
उत्तर: गिल्लू का सबसे प्रिय खाद्य ‘काजू’ था।
प्रश्न 6: लेखिका ने गिल्लू की जान कैसे बचाई?
उत्तर: जब गिल्लू कौवों के हमले से घायल होकर निश्चेष्ट पड़ा था, तब लेखिका उसे हौले से उठाकर अपने कमरे में लाईं। उन्होंने उसके घावों को रुई से पोंछकर उन पर ‘पेन्सिलिन’ का मरहम लगाया और कई घंटों के उपचार के बाद उसे पानी पिलाया।
प्रश्न 7: गिल्लू लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए क्या उपाय करता था?
उत्तर: जब लेखिका लिखने बैठती थीं, तब गिल्लू उनके पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से नीचे उतरता था। वह यह क्रम तब तक जारी रखता था जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए उठ न जाएं।
प्रश्न 8: लेखिका ने गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों महसूस की?
उत्तर: जब गिल्लू के जीवन का पहला बसंत आया, तो वह खिड़की की जाली के पास बैठकर बाहर की गिलहरियों को निहारने लगा। उसे इस तरह अपनेपन से बाहर झाँकते देख लेखिका को लगा कि अब इसे मुक्त करना आवश्यक है।
प्रश्न 9: लेखिका के अस्वस्थ होने पर गिल्लू उनके प्रति अपनी संवेदना कैसे प्रकट करता था?
उत्तर: लेखिका की बीमारी के दौरान गिल्लू तकिये पर उनके सिरहाने बैठ जाता था। वह अपने नन्हे-नन्हे पंजों से लेखिका के सिर और बालों को इतने हौले-हौले सहलाता था कि उसका हटना किसी नर्स के हटने के समान लगता था।
प्रश्न 10: लेखिका ने गिल्लू की समाधि सोनजुही की लता के नीचे ही क्यों बनाई?
उत्तर: लेखिका ने गिल्लू की समाधि सोनजुही की लता के नीचे इसलिए बनाई क्योंकि उसे वह लता सबसे अधिक प्रिय थी। साथ ही, लेखिका को यह विश्वास था कि वह छोटा जीव किसी बसंत के दिन जुही के पीले फूल के रूप में फिर से खिल उठेगा।
प्रश्न 11: यदि आपको दोस्त पूछे कि ये नोट्स कहां से देख रहे हो?
उत्तर: आप उसको बता देना कि गूगल पर Dksir.Com लिखकर सभी नोट्स फ्री में देख सकते है।


