RSOS 10th Home Science Chapter 1 Notes, RSOS 10th Home Science (216), राजस्थान ओपन बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान पाठ 1 नोट्स, RSOS 10th Home Science Notes, Rajasthan open school 10th Home Science Notes Chapter wise, RSOS पाठ 1 गृह विज्ञान क्या है?, RSOS 10th Notes, RSOS 10th Home Science Notes Pdf.
प्रश्न 1: गृह विज्ञान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: गृह विज्ञान का मुख्य उद्देश्य संसाधनों के कुशलतापूर्वक और वैज्ञानिक उपयोग के माध्यम से अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए अधिकतम संतोष प्राप्त करना है।
प्रश्न 2: गृह विज्ञान की पाँच प्रमुख शाखाएँ कौन-सी हैं?
उत्तर: गृह विज्ञान की पाँच प्रमुख शाखाएँ हैं: 1. भोजन तथा पोषण, 2. संसाधन प्रबंधन, 3. कपड़ा तथा वस्त्र विज्ञान, 4. मानव विकास, और 5. संप्रेषण एवं विस्तार।
प्रश्न 3: ‘स्वरोजगार’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: स्वरोजगार का अर्थ है कि आप स्वयं एक उद्यम के स्वामी हैं और उसके संचालन तथा वित्तपोषण (पैसों का इंतजाम) का कार्य स्वयं करते हैं।
प्रश्न 4: गृह विज्ञान को ‘कला’ और ‘विज्ञान’ दोनों का मिश्रण क्यों कहा जाता है?
उत्तर: गृह विज्ञान को ‘विज्ञान’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह हमें पौष्टिक तत्वों, शरीर विज्ञान और स्वच्छता जैसी वैज्ञानिक जानकारी देता है। इसे ‘कला’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह हमें संसाधनों का उपयोग करके घर को सुंदर, व्यवस्थित और आनंदमय बनाने का कौशल सिखाता है।
प्रश्न 5: गृह विज्ञान लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: गृह विज्ञान लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के समय में लड़के और लड़की दोनों घर की जिम्मेदारियाँ समान रूप से निभाते हैं। गृह विज्ञान दोनों को संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, सफल गृहस्थ बनने और व्यावसायिक जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है।
प्रश्न 6: गृह विज्ञान के क्षेत्र में ‘भोजन तथा पोषण’ शाखा के अंतर्गत कौन-कौन से व्यावसायिक अवसर उपलब्ध हैं?
उत्तर: इस क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करने के बाद व्यक्ति कैंटीन या रेस्तरां में स्टाफ बन सकता है, अपना खुद का भोजन सेवा केंद्र चला सकता है या हॉबी कक्षाएं आयोजित कर सकता है।
प्रश्न 7: ‘संसाधन प्रबंधन’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: संसाधन प्रबंधन के अंतर्गत हम अपने सीमित संसाधनों जैसे समय, ऊर्जा और धन का सही ढंग से उपयोग करना सीखते हैं, ताकि कम मेहनत में घर को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सके और बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो सके।
प्रश्न 8: गृह विज्ञान एक ‘अंतरक्षेत्रीय विषय’ कैसे है?
उत्तर: गृह विज्ञान एक ‘अंतरक्षेत्रीय विषय’ इसलिए है क्योंकि गृह विज्ञान अपनी विषयवस्तु भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान जैसे शुद्ध विज्ञानों के साथ-साथ मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, मीडिया और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों से भी प्राप्त करता है।
प्रश्न 9: ‘वेतन रोजगार’ और ‘स्वरोजगार’ में क्या अंतर है? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
उत्तर: जब आप किसी दूसरे के लिए कार्य करते हैं और बदले में वेतन प्राप्त करते हैं, तो वह ‘वेतन रोजगार’ है (जैसे किसी गारमेंट फैक्ट्री में दर्जी होना)। इसके विपरीत, जब आप स्वयं की दुकान या उद्यम खोलते हैं, तो वह ‘स्वरोजगार’ कहलाता है (जैसे खुद का बुटीक चलाना)।
प्रश्न 10: क्या गृह विज्ञान केवल खाना पकाने और घर की सफाई तक सीमित है? स्पष्ट करें।
उत्तर: नहीं, गृह विज्ञान केवल खाना पकाने और घर की सफाई तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह एक विस्तृत शास्त्र है जिसमें मानव विकास, कपड़ा विज्ञान, उपभोक्ता शिक्षा और संचार जैसे विषय शामिल हैं। यह न केवल बेहतर व्यक्तिगत जीवन बल्कि एक सफल पेशेवर करियर बनाने में भी सहायक है।
प्रश्न 11: यदि आपको दोस्त पूछे कि ये नोट्स कहां से देख रहे हो?
उत्तर: आप उसको बता देना कि गूगल पर Dksir.Com लिखकर सभी नोट्स फ्री में देख सकते है।


