RSOS 10th Home Science Chapter 2 Notes, RSOS 10th Home Science (216), राजस्थान ओपन बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान पाठ 2 नोट्स, RSOS 10th Home Science Notes, Rajasthan open school 10th Home Science Notes Chapter wise, गृह विज्ञान पाठ 2 भोजन तथा उसके पोषक तत्व, RSOS 10th Notes, RSOS 10th Home Science Notes Pdf.
प्रश्न 1: ‘पोषक तत्व’ किसे कहते हैं?
उत्तर: भोजन में उपस्थित वे अदृश्य रासायनिक घटक जिनकी आवश्यकता हमें शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए होती है, पोषक तत्व कहलाते हैं। मुख्य पोषक तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज, रेशे और पानी हैं।
प्रश्न 2: ऊर्जा के प्रमुख स्रोत कौन-से पोषक तत्व हैं?
उत्तर: कार्बोहाइड्रेट और वसा शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाले मुख्य पोषक तत्व हैं।
प्रश्न 3: ‘रतौंधी’ किस विटामिन की कमी से होती है?
उत्तर: रतौंधी विटामिन ‘ए’ की कमी के कारण होती है ।
प्रश्न 4: भोजन हमारे शरीर में क्या-क्या मुख्य कार्य करता है?
उत्तर: भोजन के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं – 1. यह शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। 2. यह नए ऊतकों के निर्माण और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में सहायक है। 3. यह रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
प्रश्न 5: प्रोटीन के मुख्य कार्य और इसके स्रोत लिखिए।
उत्तर: प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और घावों को भरने के लिए आवश्यक है। इसके प्रमुख स्रोत मांस, अंडे, मछली, दूध, दालें, सोयाबीन और मूंगफली हैं।
प्रश्न 6: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? इसके स्रोत क्या हैं?
उत्तर: कैल्शियम हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाता है तथा रक्त का थक्का जमने में मदद करता है। इसके अच्छे स्रोत दूध, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, मेथी हैं।
प्रश्न 7: एनीमिया रोग क्या है और यह क्यों होता है?
उत्तर: जब शरीर में लौह तत्व की कमी हो जाती है, तो रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा घट जाती है, जिसे एनीमिया कहते हैं। इसके कारण व्यक्ति आलस और थकान महसूस करता है ।
प्रश्न 8: रेशेदार भोजन खाने के क्या लाभ हैं?
उत्तर: रेशेदार भोजन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज से बचाता है। यह मधुमेह और मोटापे जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। साबुत अनाज, फल और सब्जियाँ इसके प्रमुख स्रोत हैं।
प्रश्न 9: ‘क्वाशियोरकर’ और ‘मरासमस’ बीमारियां क्या है?
उत्तर: क्वाशियोरकर – यह तब होता है जब आहार में प्रोटीन की कमी हो लेकिन कार्बोहाइड्रेट से ऊर्जा पर्याप्त मिल रही हो। इसमें बच्चे का पेट मटके की तरह फूल जाता है।
मरासमस – यह प्रोटीन और ऊर्जा दोनों की लंबे समय तक कमी के कारण होता है, जिससे शरीर बहुत सूख जाता है।
प्रश्न 10: घेघा रोग किस तत्व की कमी से होता है और इससे बचने का क्या उपाय है?
उत्तर: घेघा रोग ‘आयोडीन’ की कमी के कारण होता है, जिससे गले की थायरॉयड ग्रंथि फूल जाती है। इससे बचने का सबसे सरल उपाय ‘आयोडीन युक्त नमक’ का सेवन करना है।
प्रश्न 11: यदि आपको दोस्त पूछे कि ये नोट्स कहां से देख रहे हो?
उत्तर: आप उसको बता देना कि गूगल पर Dksir.Com लिखकर सभी नोट्स फ्री में देख सकते है।


