RSOS 12th Home Science Chapter 3 Notes, RSOS 12th Home Science (321), राजस्थान ओपन बोर्ड कक्षा 12 गृह विज्ञान पाठ 3 नोट्स, RSOS 12th Home Science Notes, Rajasthan open school 12th Home Science Notes Chapter wise, पाठ 3 परिवार, स्वास्थ्य और सुरक्षा, RSOS 12th Notes, RSOS 12th Home Science Notes Pdf.
प्रश्न 1: ‘परिवार’ की परिभाषा लिखिए।
उत्तर: परिवार कुछ संबंधित लोगों का वह समूह है जो एक ही घर में रहते हैं और जिनके सदस्य आपस में जन्म, विवाह या गोद लिए जाने से जुड़े होते हैं।
प्रश्न 2: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार ‘स्वास्थ्य’ क्या है?
उत्तर: स्वास्थ्य केवल रोगों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होने की अवस्था है।
प्रश्न 3: संयुक्त परिवार में संपत्ति और धन पर किसका अधिकार होता है?
उत्तर: संयुक्त परिवार में धन और संपत्ति पूरे परिवार की सांझी होती है और इसका संचालन परिवार का सबसे बड़ा पुरुष सदस्य करता है।
प्रश्न 4: परिवार के किन्हीं चार मुख्य कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: परिवार के चार मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं – 1.सुरक्षा: यह बच्चों, बीमारों और बुजुर्गों की देखभाल करता है। 2.आर्थिक सुरक्षा: यह भोजन, कपड़ा और आवास जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करता है। 3.शिक्षा: बच्चों को समाज के नियम और बुजुर्गों का आदर करना सिखाता है। 4.मनोरंजन: त्यौहारों और उत्सवों के माध्यम से खुशी का स्रोत बनता है।
प्रश्न 5: संयुक्त परिवार की किन्हीं तीन विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: संयुक्त परिवार की तीन मुख्य विशेषताएं हैं
परिवार के सभी सदस्य एक ही छत के नीचे साथ रहते हैं।
सभी सदस्यों के लिए भोजन एक ही सांझी रसोई में बनता है।
परिवार के महत्वपूर्ण निर्णय घर के सबसे बड़े पुरुष सदस्य द्वारा लिए जाते हैं।
प्रश्न 6: एकल परिवार से आप क्या समझते हैं? इसके दो लाभ लिखिए।
उत्तर: एकल परिवार वह छोटी इकाई है जिसमें पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे रहते हैं।
लाभ:
सदस्य अधिक आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनते हैं।
आपसी मेल-मिलाप के अधिक अवसर मिलने से गहरा भावनात्मक लगाव विकसित होता है।
प्रश्न 7: अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के कोई तीन लक्षण बताइए।
उत्तर: मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति के लक्षण निम्नलिखित हैं:
वह हमेशा प्रसन्न और संतुष्ट रहता है।
उसमें आत्मविश्वास की कमी नहीं होती।
वह तनाव और चिंताओं से मुक्त रहता है।
प्रश्न 8: संतुलित आहार लेना स्वास्थ्य के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर: संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज सही मात्रा में होते हैं। यह हमें ऊर्जा प्रदान करता है, मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।
प्रश्न 9: व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर: व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए ये बातें जरूरी हैं
प्रतिदिन स्नान करना और साफ कपड़े पहनना।
दिन में दो बार (सुबह और सोने से पहले) दांत साफ करना।
भोजन से पहले और शौचालय जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना।
नाखूनों को नियमित रूप से काटना और साफ रखना।
प्रश्न 10: बाल शोषण क्या है और यह कितने प्रकार का हो सकता है?
उत्तर: बाल शोषण बच्चे की सुरक्षा के लिए घातक है और यह वर्जित है। इसके मुख्य प्रकार हैं:
शारीरिक शोषण: बच्चे को पीटना या शारीरिक सजा देना।
यौन शोषण: बच्चे को गलत व्यवहार में लिप्त करना।
मानसिक शोषण: बच्चे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना या उसे बेकार महसूस कराना।
प्रश्न 11: यदि आपको दोस्त पूछे कि ये नोट्स कहां से देख रहे हो?
उत्तर: आप उसको बता देना कि गूगल पर Dksir.Com लिखकर सभी नोट्स फ्री में देख सकते है।


